फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Notbandi of a million jobs in China: Rawat

नोटबंदी कर एक करोड़ लोगों का रोजगार छीना : रावत

Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Notbandi of a million jobs in China: Rawat
खत्याड़ी में जनसभा को संबोधित करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस महिला आर्थिक सशक्तीकरण से उत्तराखंड को विकास के प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। पेंशन को आम आदमी के अधिकार के रूप में लागू किया जाएगा। सरकारी विभागों में मार्च तक बैकलॉगका कोई पद खाली नहीं रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के सब्जबाग दिखाने वाले दिल्ली वाले बाबा (मोदी) ने नोटबंदी कर एक करोड़ लोगों का रोजगार छीना है। इससे उत्तराखंड के पर्यटन को भी चोट पहुंची है। रावत खत्याड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में अल्मोड़ा जिला विकास में नंबर एक पर है। यहां प्रमुख संस्थाएं स्वीकृत और खोली गई हैं। मेडिकल कॉलेज, आवासीय विवि, नर्सिंग कॉलेज के अलावा कई आईटीआई और पॉलीटेक्निक खोले गए हैं। दो इंजीनियरिंग कॉलेज वाला यह प्रदेश का पहला जिला होगा। टनल मंजूर कर दी गई है। प्रदेश की 1343 सड़कों
विज्ञापन

के शुरू हुए काम में सबसे अधिक शेयर अल्मोड़ा का है। कोसी बैराज समेत विभिन्न उपलिब्धयां सीएम ने गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अल्मोड़ा को नगर निगम बनाना चाहते थे, पर स्थानीय दिक्कतों के चलते यह काम नहीं हो सका। केंद्र पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली के बाबा सहित हर एक पहलवान अस्त्र-शस्त्र लेकर उन पर गोले दागने में जुटे हैं। भाजपा के बड़े नेता सुबह ईष्ट देवता और माता-पिता का नाम नहीं लेते बल्कि हरीश रावत का नाम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में जन अपेक्षाओं को पूरा किया है। 2013 में आपदा से तबाह हुए उत्तराखंड को विश्वास से परिपूर्ण बनाया है। अब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की प्रतिव्यक्ति आय देश से दोगुनी 1.74 लाख है। 2020 तक इसे तीन लाख पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने प्रत्याशी मनोज तिवारी को विजयी बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसभा में कहा कि खत्याड़ी ऐसा गांव है जिसने कुली उतार आंदोलन की सोच को जगाई। उन्होंने महिलाओं के हित में उठाए गए कदमों का ब्यौरा रखा। उन्होंने स्पष्ट बहुमत देने का आह्वान किया। जिले में कुल 525433 मतदाताओं में से 258118 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि विधवा, वृद्धा समेत महिलाओं के कल्याण के लिए कई पेंशन योजनाएं संचालित की हैं और कांग्रेस सरकार ने इसमें बढ़ोतरी की है। अल्मोड़ा में स्थापित किए गए नंदादेवी सेंटर आफ एक्सीलेंज से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेरा मायका है और यही मेरा घर भी है। जनसभा में आधे घंटे से अधिक दिए भाषण में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों से कहा कि दिल्ली वालों से पूछो कि उन्होंने 15 लाख रुपए देने का वायदा किया था, उसका क्या हुआ। सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि कहीं यह पैसे पति ने बीबी से, तो बीबी ने पति से तो नहीं छिपाए। इससे सभा स्थल पर जोरदार ठहाके लग गए। विधायक मनोज तिवारी ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। संचालन भूपेंद्र भोज ने किया। सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जमन सिंह बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, हेम तिवारी, आनंद ऐरी, डॉ. आशा मेहता, पूरन रौतेला, कमल पंत, अख्तर हुसैन, रोबिन भंडारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed