{"_id":"0fc97ad9a03ee17863ca3f9a8e1502cf","slug":"not-digenge-consider-these-demands-manavakara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं डिगेंगे, मांगें मनवाकर ही मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं डिगेंगे, मांगें मनवाकर ही मानेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाकुरी क्षेत्र की चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सेवा समिति उडियार के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को भी क्रमिक अनशन किया। दूसरे दिन चार आंदोलनकारी क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
हरू सैम मंदिर उडियार में दूसरे दिन बहादुर खाती, केदार सिंह, सुंदर सिंह, प्रेम राम क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा का संचालन करते हुए हेमंत खाती ने कहा पूरी नाकुरी पट्टी में एसबीआई की कोई शाखा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय हाईस्कूल उडियार का इंटर में उच्चीकरण नहीं होने से बच्चे आगे की शिक्षा नही ले पा रहे। रसोई गैस डिपो नहीं होने से लोगों को ईधन के लिए काफी परेशानी हो रही हैं। मजबूरी में पेड़ काट जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर आंदोलन के समर्थन में रवींद्र खाती, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, कुंजर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन