फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Not digenge, consider these demands manavakara

नहीं डिगेंगे, मांगें मनवाकर ही मानेंगे

Mon, 23 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 23 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Not digenge, consider these demands manavakara

नाकुरी क्षेत्र की चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सेवा समिति उडियार के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को भी क्रमिक अनशन किया। दूसरे दिन चार आंदोलनकारी क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन


हरू सैम मंदिर उडियार में दूसरे दिन बहादुर खाती, केदार सिंह, सुंदर सिंह, प्रेम राम क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा का संचालन करते हुए हेमंत खाती ने कहा पूरी नाकुरी पट्टी में एसबीआई की कोई शाखा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय हाईस्कूल उडियार का इंटर में उच्चीकरण नहीं होने से बच्चे आगे की शिक्षा नही ले पा रहे। रसोई गैस डिपो नहीं होने से लोगों को ईधन के लिए काफी परेशानी हो रही हैं। मजबूरी में पेड़ काट जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को  खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर आंदोलन के समर्थन में रवींद्र खाती, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, कुंजर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed