फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nomination by 24 candidates for student wins

छात्रसंघ चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Wed, 04 Oct 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 04 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nomination by 24 candidates for student wins
समर्थकों के साथ नमांकन कराने जाते छात्र उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में सात अक्तूबर को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न 15 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। छात्रसंघ अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि के पदों के लिए तीन तीन उम्मीदवारों ने, उपाध्यक्ष, सचिव, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराए। संयुक्त सचिव सहित कुछ अन्य पदों के लिए एक-एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुनना तय है। छात्रों की आमसभा छह अक्तूबर को होगी।       

विज्ञापन


    चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए दिवाकर नारायण सिंह बिष्ट, रीता गोस्वामी, सुनील सिंह ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष के लिए विमल कांडपाल, सोहित भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए जेबा खानम, निशा गुरूरानी और मनीषा ने नामांकन कराया। सचिव पद के लिए आशीष कुमार पंत, संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक कांडपाल, मनीष टम्टा तथा राहुल सिंह बिष्ट ने नामांकन कराया। इसके अलावा विवि प्रतिनिधि के लिए अजय पांडे, दीपक सिंह, ललित मोहन, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद के लिए कमल जोशी, महेंद्र सिंह महरा, विज्ञान संकाय में चंदन सिंह रावल, पंकज आर्या ने नामांकन कराया।        
विज्ञापन


संयुक्त सचिव के लिए एक ही उम्मीदवार दीपक मनराल ने नामांकन कराया। इसके अलावा आस्था संपादक के लिए कौशल कुमार, संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य आशीर्वाद पाठक, शिक्षा संकाय के लिए लक्ष्मण सिंह ने ही नामांकन कराया। इन पदों पर एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है, वहीं कला संकाय प्रतिनिधि, दृश्य कला और विधि संकाय के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इससे पूर्व बुधवार सुबह नामांकन के लिए परिसर में छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। एबीवीपी, एनएसयूआई समेत विभिन्न छात्रसंगठनों और निर्दलीय उम्मीदवार मालरोड से शक्ति प्रदर्शन करते हुए परिसर पहुंचे। जहां चुनाव कार्यालय में उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की आमसभा परिसर प्रांगण में छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed