{"_id":"6691872a3f4d5026a50463e4","slug":"no-way-for-this-parking-almora-news-c-232-1-alm1001-114373-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: करोड़ों से बना दी पार्किंग, रास्ते के लिए नहीं मिली भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: करोड़ों से बना दी पार्किंग, रास्ते के लिए नहीं मिली भूमि
Sat, 13 Jul 2024 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मंजिला पार्किंग का संचालन न होने से हर रोज हो रहा है डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान
200 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए 2.86 करोड़ रुपये से हुआ था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च पार्किंग तो बना दी गई लेकिन इसमें वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं खोजा गया। ऐसे में यह पार्किंग संचालित नहीं हो पा रही है और पालिका को इससे हर महीने डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
नगर के माल रोड पर भैरव मंदिर के पास नगर पालिका की पहल पर 200 से अधिक दो पहिया वाहनों के लिए 2.86 करोड़ रुपये से पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। छह महीने पहले पार्किंग का निर्माण पूरा कर लिया गया लेकिन अब तक इसमें वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बन सका। रास्ते के लिए भूमि नहीं मिल रही।
रास्ता मिलेगा तब भी होगी हस्तांतरित
पार्किंग में वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता न मिलने से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इसका नगर पालिका को हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए इसके हस्तांतरण की उम्मीद लगाए है।
विज्ञापन
कोट- पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। पहली मंजिल के बाद वाहनों के लिए रास्ता नहीं मिलने से दिक्कत आई है। वाहनों के दबाव को देखते हुए पहली मंजिल में पार्किंग संचालन की तैयारी है। -भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
फोटो- 12 एएलएम 12 पी- माल रोड पर भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग। संवाद