फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Water in Almora

पालिकाध्यक्ष ने की विद्युत, जल संस्थान और लोनिवि अधिकारियों के साथ बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
No Water in Almora
पालिका सभागार में हुई बैठक में मंचासीन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विद्युत, लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल संस्थान पाइपों से हो रहे पानी के लीकेज को रोकने के लिए लाइनों को दुरुस्त करे और नालियों में डाले गए पाइपों को शीघ्र हटाए। इस संबंध में उन्होंने जल संस्थान के ईई को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते और सड़कें खोदी जाती हैं, परंतु मलबा नहीं हटाया जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जल संस्थान से कहा कि बिना पालिका की अनुमति के शहर के किसी भी रास्ते को नहीं खोदे। रास्तों को खोदने के बाद मलबा तत्काल हटाया जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा में शहर में जीर्ण-शीर्ण और झुके पोलों को बदलने को कहा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे नालियों में पड़े मलबे को हटाएं। क्षतिग्रस्त नालियों और नालियों का ढलान ठीक किया जाए, ताकि पानी की सुचारू रूप से निकासी हो सके। जहां सड़कों में कल्वर्ट धंस गए हैं उन्हें तत्काल प्रांतीय खंड लोनिवि शीघ्र ठीक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने नगर की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी संतोेष अग्रवाल, अवर अभियंता एचएस बिनवाल, जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता अंजलि पलड़िया, विजय बलवत मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed