फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No water dripping from tap since last six days, population of 15000 facing problems

Almora News: छह दिन से नल में नहीं टपका जल, 15000 की आबादी को दिक्कत

Wed, 10 Jul 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
No water dripping from tap since last six days, population of 15000 facing problems
अल्मोड़ा। जिले में बीते दिनों काफी बारिश हुई लेकिन इसके बाद भी सल्ट के लोगों को जल संकट से मुक्ति नहीं मिल सकी है। छह दिन से 50 गांवों में नल से जल नहीं टपका है और 15 हजार से अधिक की आबादी प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर पानी का प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन


सल्ट के मौलेखाल, शशीखाल, तहसील चौक, कुन्हील, खुमाड़, जालीखान, कबराढैय्या, हिनौला, देवायल, घचकोट, थलमाड़, भ्याड़ी, झड़गांव सहित 50 गांवों की प्यास बुझाने वाली कोटेश्वर-शशीखाल योजना बिजली आपूर्ति बाधित होने से शोपीस बनी है। छह दिन बाद भी योजना से जलापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। बिजली कटौती के चलते दूसरी पेयजल योजना गुलार से भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति हुई बहाल, जल्द जलापूर्ति के दावे
मौलेखाल। बिजली आपूूर्ति ठप होने से योजना से जलापूर्ति नहीं हो रही है। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने यूपीसीएल कार्यालय के बाहर धरना दिया तो बिजली आपूर्ति सुचारू हुई है। जल निगम के मुताबिक बिजली आपूर्ति बहाल होने से योजना से मुख्य टैंकों तक पंपिंग शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा और उन्हें जल संकट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह नेगी, एई, यांत्रिकी विभाग, जल निगम, सल्ट ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से योजना से पंपिंग ठप थी। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर योजना के मुख्य टैंकों में पंपिंग शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार से जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed