फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Vechicle entered in market Till Diwali

रानीखेत मुख्य बाजार में आज से वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
No Vechicle entered in market Till Diwali
रानीखेत बाजार से फूल मालाएं खरीदते लोग। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में दीपावली की चहलपहल शुरू हो गई है। खरीददारी के लिए बाजार सज चुका है। धनतेरस से अगले तीन दिनों तक बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सुभाष चौक, गांधी चौक, जीबी पंत पार्क के समीप सड़क को जंजीर से लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में व्यापारियों और नागरिकों से सुझाव मांगकर निर्णय लिया कि तीन दिन सदर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुबह नौ से शाम सात बजे तक दोपहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कुछ टैक्सी चालकों ने सुभाष चौक पंत कोटली मार्ग पर वाहन पार्क करने की अनुमति मांगी थी। इस पर प्रशासन से दो वाहन पार्क करने की ही इजाजत दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने त्योहार को सौहार्द ढंग से मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed