फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Testing At Almora Barriers

बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था का, पुलिस को स्वास्थ्य विभाग का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
No Testing At Almora Barriers
भुजान बैरियर पर आरटीपीसीआर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। कोरोना के नये स्वरूप की दहशत के बीच अल्मोड़ा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह से गंभीर नहीं है। डीएम ने जिले की सीमाओं पर रेंडम जांच के आदेश दिए हैं लेकिन सीमा पर अभी जांच शुरू नहीं हुई। बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था नहीं है और पुलिस को बाहरी यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार है। फिलहाल पुलिस लोगों को मास्क पहनने के लिए सचेत कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम लोधिया बैरियर पर पहुंची तो यहां तीन पुलिस कर्मी तैनात थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। पुलिस कर्मियों के पास भी थर्मल स्कैनर नहीं था जिससे वह यात्रियों का तापमान आदि चेक कर सकें। जवान सिर्फ वाहनों को रोककर उसमें बैठे यात्रियों को मास्क पहनने की हिदायत दे रहे थे। यहां पर पुलिस कर्मियों के एक कक्ष के साथ पुलिस के दो टेंट लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं टेंट में बैठकर स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी करनी है। अल्मोड़ा- भवाली मार्ग का मुख्य बैरियर होने के कारण यहां से एक घंटे में ही दर्जनों वाहन निकले। कई वाहनों में ठूंस- ठूंस कर सवारी बैठाई गई थी उसमें भी कई बगैर मास्क के थे। कुछ चालकों ने भी मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन

चार में से तीन सीसीटीवी खराब
अल्मोड़ा। लोधिया बैरियर चैकिंग के हिसाब से बेहद संवेदनशील है जिसके चलते यहां पर सुरक्षा के इंतजाम भी पूरे होने चाहिए। सुरक्षा के लिए यहां पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन इनमें से सिर्फ एक ही काम करता है। पानी के लिए लगा आरओ भी खराब पड़ा है। पहले यहां पर वाहनों को रोकने के लिए लोहे का पोल लगा था लेकिन अब सिर्फ उसके पिलर पड़े हैं। पुलिस स्लाइडिंग बैरियर से काम चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

638 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव
अल्मोड़ा। कोरोना के खतरे को देखते हुए पुलिस विभाग सतर्क है। एसएसपी पंकज भट्ट ने जिले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि अब तक 638 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। 140 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। संवाद
सीमा पर पुलिस चेकिंग कर रह यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के बार्डर पर पहुंचने के बाद पुलिस जांच में भी उन्हें सहयोग करेगी। स्वास्थ्य कर्मियों के वहां बैठने की व्यवस्था करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।
- पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा।
जिले के बार्डरों पर रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर लोगों की जांच कर रही है। जिला प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग के बार्डर पर बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।
बार्डर पर बाहरी लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। उनके बैठने के लिए टेंट भी लगाया गया है। फिर भी इसमें किसी तरह की कमी होने पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
- गोपाल सिंह बिष्ट, एसडीएम सदर, अल्मोड़ा
भुजान बैरियर पर 220 लोगों के सैंपल लिए
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रोन की भारत में दस्तक के साथ ही अब सीमाओं पर जिला प्रशासन ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। भुजान बैरियर पर शुक्रवार को 220 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। शुक्रवार को डॉ. कार्तिक रैना के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही कर रहे करीब 220 लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच कर स्वैब के नमूने लिए। वहां पर देवेंद्र सिंह रावत, चेतन जोशी, कविता बिष्ट, हरगोविंद, भुवन जोशी आदि थे। संवाद
डाक्टर कहते हैं संक्रमण फैलेगा तो अव्यवस्था फैलेगी
बेस चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी का कहना है कि कोरोना की दोनों वैक्सीन लगने के बाद भी लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि इसमें मृत्यु दर ना के बराबर होती है, लेकिन संक्रमण की वजह से मरीज को इलाज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर मरीजों की संख्या बढ़ जाती है तो इससे काफी अव्यवस्थाएं फैल सकती हैं। इसलिए लोग अब जागरूकता दिखाएं, जिन लोगों को कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगी है वह तत्काल अपने नजदीकी सेंटरों से लगवा लें।
वैक्सीन के भरोसे लापरवाह न बनें
जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. पीएस टाकुली का कहना है कि लोग वैक्सीन के भरोसे लापरवाह न बनें। कोरोना की वैक्सीन सुरक्षा कवच तो है, लेकिन दोनों वैक्सीन लगने के बाद भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। कोरोना जिस तरह से स्वरूप बदल कर सामने आ रहा है ऐसे में हम सभी को जागरूकता दिखानी चाहिए। लोग घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें, दो गज दूरी का पालन करें। इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

पहली को ज्यादा समय हो गया तो भी लगाएं दूसरी डोज
अल्मोड़ा। कई लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में हैं कि उन्होंने कोरोना की पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन अब 120 से 150 दिन का समय बीत गया है। ऐसे में क्या करें। ऐसे लोगों के लिए डॉक्टरों से अपील की जा रही है कि वह जल्द दूसरी डोज लगवा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोरोना की पर्याप्त वैक्सीन मौजूद हैं।

अल्मोड़ा लोधिया बैरियर पर खराब पड़े टेंट।

अल्मोड़ा लोधिया बैरियर पर खराब पड़े टेंट।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर पर वाहनों की चैकिंग करती पुलिस।

अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर पर वाहनों की चैकिंग करती पुलिस।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed