फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No teacher, shifted daughters to another school

Almora News: शिक्षक नहीं, बेटियों को दूसरे विद्यालय में किया शिफ्ट

Sat, 05 Aug 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
No teacher, shifted daughters to another school
सल्ट के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं की नियुक्ति की मांग पर खंड शिक्षा अधिकारी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागीधार में बेटियों को पढ़ाने के लिए शिक्षिकाओं की नियुक्ति तो नहीं की गई लेकिन बेटियों को अन्य विद्यालय में शिफ्ट कर औपचारिकता जरूर निभा दी गई है। अब यहां की 18 बेटियां विज्ञान और गणित का ज्ञान लेने के लिए इंटर कॉलेज की दौड़ लगाएंगीं। दो विषय पढ़ने के बाद फिर से उन्हें अन्य विषय पढ़ने अपने विद्यालय में लौटना होगा।
विज्ञापन

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागीधार में जुगाड़ की व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की शुरुआत हुई है। यहां वर्तमान में चार शिक्षिकाएं तैनात हैं, जिनमें दो अतिथि शिक्षक शामिल हैं। गणित और विज्ञान विषय की शिक्षिकाओं का कुछ समय पूर्व स्थानांतरण कर दिया गया। लेकिन उनके स्थान पर शिक्षिकाओं की तैनाती नहीं हुई। ऐसे में इन कक्षाओं में पढ़ने वाली 18 बेटियों की पढ़ाई प्रभावित हुई तो अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे। लेकिन इस समस्या के स्थाई समाधान के उपाय भी उनके पास नहीं थे। ऐसे में उन्होंने इन बेटियों को गणित और विज्ञान पढ़ाने के लिए जीआईसी बागीधार में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। अब ये छात्राएं इन विषयों का ज्ञान लेने के लिए इंटर कॉलेज जाएंगी। उन्हें अन्य विषयों का ज्ञान लेने के लिए फिर से अपने विद्यालय पहुंचना होगा। हालांकि इंटर कॉलेज महज 200 मीटर दूर होने से छात्राओं के साथ ही अभिभावकों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह का कहना है कि शिक्षिकाएं न होने से छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय पढ़ने के लिए इंटर कॉलेज भेजने का निर्णय लिया गया है। बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, व्यवस्था का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभिभावकों ने की शिक्षिकाओं की तैनाती की मांग
मौलेखाल। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए विद्यालय में शिक्षिकाओं की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल छात्राओं को अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करना उनके भविष्य के लिए सही है। लेकिन यह इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द शिक्षिकाओं की नियुक्ति नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर विनोद ध्यानी, रवि दत्त खन्तवाल, विनोद सिंह, राम सिंह, सुनीता देवी, रमोली देवी, आनंद तड़ियाल सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed