फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No person below the poverty line by 2020 will not: Rawat

2020 तक कोई भी व्यक्ति गरीबी की रेखा से नीचे नहीं रहेगा : रावत

Fri, 23 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 23 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि अगर उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला तो 2020 तक उत्तराखंड में कोई भी व्यक्ति गरीबी की रेखा के नीचे नहीं रहेगा। उन्होंने खुद को सोनिया और राहुल का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे जी जान से पूरा करने का प्रयास किया। रावत बोले कि राज्य ने हर क्षेत्र में काफी प्रगति की है और आज उत्तराखंड सर्वाधिक प्रगति करने वाले देश के छह राज्यों में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी का स्वागत करते हुए श्री रावत ने कहा कि उन्होंने दैवी आपदा के साथ ही राजनीतिक आपदा भी झेली। ग्वल देवता को साक्षी बताते हुए बोले कि उन्होंने राज्यवासियों की भावना के तहत ही गाड़-गधेरों के विकास और गरीबों की पुकार के अनुरूप उत्तराखंड की व्यवस्था की। पहले यह सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का टूटा-फूटा उत्तराखंड था जो आज जोश से भर गया है। पहले जहां 1.74 लाख लोगों को विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था और अन्य तरह की पेंशन मिलती थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर अब 7.25 लाख हो चुकी है। 2017 के आखिर तक इस संख्या को 10 लाख पहुंचा दिया जाएगा। कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी सरकार तेजी से काम कर रही है। 
विज्ञापन


श्री रावत ने लोगों से अपनी खेती की तरफ लौटने का आह्वान किया। कहा कि लोग जो कुछ भी उगाएंगे उसके विपणन की व्यवस्था सरकार करेगी। राज्य में शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने नेहरू, गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर चमत्कारी लोगों को जवाब देने का काम किया है। उन्होंने कहा राहुल जी अपनी दादी (स्व. इंदिरा गांधी) की तरह उभर कर सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed