फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Parking in almora

बेतरतीब वाहन खड़े करने से सिकुड़ रही अल्मोड़ा की मालरोड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
No Parking in almora
एलआर साह मार्ग अल्मोड़ा में नो पार्किंग में खड़े दुपहिये। (संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। पहले से ही संकरे मालरोड समेत अन्य मार्गों में सड़क के दोनों ओर दोपहिये खड़े कर देने से जाम की समस्या बड़ रही है। वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के बावजूद मालरोड और लिंक मार्ग में कई बार जाम लगता है। इससे दुर्घटना की भी आशंका रहता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मालरोड में चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है लेकिन मालरोड में पंत पार्क से लेकर बख्शीखोला तक करीब एक डेढ़ किमी मार्ग काफी संकरा है। पूर्व में मार्ग के एक ओर दोपहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था थी, लेकिन पिछले काफी समय से इस पर अमल नहीं हो रहा है। मालरोड पर सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर दोपहिया वाहन दो-तीन लाइन में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इसकी मर्जी जहां आती है वह वहां दोपहिये खड़ा कर देता है। इस पर कोई रोकटोक नहीं है। इस कारण मार्ग में बसों और बड़े वाहनों के आवागमन के समय जाम की समस्या रहती है। दिन में कई बार जाम लगता है। वहीं पैदल चलने वालों लोगों को भी कई बार आने-जाने में इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं को दिक्कतें होतीं हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआर साह और लिंक मार्ग में भी स्थिति खराब
अल्मोड़ा। एलआर साह मार्ग पहले से ही काफी संकरा है। शिखर तिराहे से एनटीडी की ओर इस मार्ग पर दोनों ओर दोपहिये खड़े रहना आम बात है। इस मार्ग में भी जाम की समस्या है। इस मार्ग से होकर कई स्कूलों से बच्चे भी आते जाते हैं। वहीं जीजीआईसी तिराहे से लोअर मालरोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग भी स्थिति काफी खराब है। इस मार्ग में प्रशासन ने टैक्सी स्टैंड निर्धारित है, लेकिन यहां भी टैक्सियों के आड़े-तिरछे खड़े रहने से जाम की दिक्कत रहती है।

शहर में नाकाफी साबित हो रहे पार्किंग स्थल
अल्मोड़ा। बढ़ती वाहनों की संख्या के चलते शहर में पार्किंग स्थल नाकाफी साबित हो रहे हैं। जीआईसी के पास चौपहिया वाहन, चौघानपाटा और जीजीआईसी तिराहे के पास दोपहिया वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं शिखर तिराहे पर पालिका परिषद का बहुउद्देश्यीय पार्किंग स्थल है, लेकिन बढ़ती वाहनों की संख्या के चलते पार्किंग स्थल नाकाफी साबित हो रहे हैं। यदि पालिका, प्रशासन ने शीघ्र नए पार्किंग स्थल नहीं बनाए तो स्थिति और खराब होते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed