{"_id":"61d1fb313a84541cdf4f2c2b","slug":"no-more-facility-in-almora-almora-news-hld44971698","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया नया साल फिर भी लोग पानी, बिजली और रसोई गैस को बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गया नया साल फिर भी लोग पानी, बिजली और रसोई गैस को बेहाल
विज्ञापन
अल्मोड़ा नरसिंहबाड़ी में नोले से पानी भरते लोग
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर में नए साल के पहले दिन से ही बिजली, पानी, गैस की समस्या है। दो दिन से शहर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। लोगों की पेयजल टंकियां खाली हो चुकी हैं, जलसंस्थान की इस लचर व्यवस्था के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। शहर के धारानौला स्थित न्यू कॉलोनी, खगमराकोट, नर्सिंगबाड़ी, खत्याड़ी, मालरोड समेत कई क्षेत्रों में रविवार को भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
लोगों को पूरे दिन पानी के लिए भटकना पड़ा। इससे कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि ठंड के दिनों में जलसंस्थान की ओर से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। खगमराकोट निवासी वन सरपंच सुरेंद्र लाल टम्टा ने बताया कि एक दिन छोड़कर नाकाफी पानी दिया जा रहा है। लोगों को रोज पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
बच्चों को भी दूर जाकर नौलों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जलापूर्ति बढ़ाने की मांग की है। न्यू कॉलोनी धारानौला क्षेत्र के लोगों का भी कहना है कि शनिवार और रविवार को पानी की आपूर्ति न होने से उनके रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए हैं। जब इस समस्या के बारे में जानने के लिए जलसंस्थान के अधिकारी को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन
गैस के लिए लोग रहे परेशान
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति न होने के कारण शहर में गैस व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। आकाशवाणी क्षेत्र में लोगों को रविवार को भी गैस नहीं बंटी।
प्रबंधन भरत सिंह खाती ने बताया कि हल्द्वानी से एक ट्रक रविवार को अल्मोड़ा पहुंचा था, वह शिखर होटल क्षेत्र में बांटा गया। अभी और सिलिंडर आने हैं। इसके बाद आकाशवाणी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। ठंड में लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जहां ज्यादा जरूरत है वहां के लोगों को तत्काल गैस दिलाई जा रही है।
बिजली कटौती से भी लोग परेशान
अल्मोड़ा। आए दिन शहर में कहीं न कहीं बिजली गुल रहती है। इससे ठंड के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड समेत कई क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि का उपयोग कर रहे हैं।
बिजली न होने से या आने-जाने से उन्हें इन उपकरणों का फायदा नहीं मिल रहा है। इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली की पूरी आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में लाइनों में काम चलने से कभी-कभी बिजली कटौती करनी पड़ती है। इस व्यवस्था को भी जल्द दूर किया जा रहा है।
ठंड के दिनों में पानी की आपूर्ति नियमित की जानी चाहिए। इससे लोगों की दिनचर्या खराब हो रही है। लोगों को दूर-दूर नौलों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों को लोगों की दिक्कत सुलझानी चाहिए।
- संदीप गुप्ता, स्थानीय निवासी।
बिजली, पानी और गैस की दिक्कत होना गंभीर बात है। अधिकारियों को लोगों की दिक्कतों पर ध्यान देना चाहिए। ठंड के दिनों ऐसी समस्याओं से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इससे कई लोगों में गुस्सा भी बढ़ रहा है।
- जगदीश लटवाल, अल्मोड़ा।