फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   no incrochment

बाजार में अतिक्रमण किया तो खैर नहीं

Tue, 03 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 03 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
no incrochment
व्यापारियों को हिदायत देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पुलिस और पालिका के अधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजार का मुआयना किया। अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम पहुंचने की सूचना से फड़ व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम के आने से पहले ही दुकानदारों ने संकरे बाजार की पटरी में फैलाया सामान हटा लिया। टीम के बाजार से जाते ही कई फड़ व्यवसायियों ने फिर से फुटपाथ पर सामान फैला दिया।

विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे बाद मुख्य बाजार में सड़क  की पटरी से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस, पालिका, फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के दल ने पल्टन बाजार से मिलन चौक तक  बाजार का मुआयना किया। ताकि आग की कोई घटना होने पर अग्निशमन वाहन आसानी से बाजार से निकल सके। अतिक्रमण हटाने वाली टीम के बाजार में आने की सूचना मिलते ही सड़क की  पटरी में सामान सजाए फड़ व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में लोगों ने सामान हटा लिया। इस दौरान फड़ हट जाने से बाजार में लोगों का आवागमन सुगम हो गया।
विज्ञापन


टीम के मौके से गुजरने के कुछ ही देर बाद कई फड़ व्यवसायियों ने फिर से बाजार की  पटरी पर सामान फैला दिया। 
एसडीएम ने  व्यापारियों से पक्की दुकानों के आगे सामान नहीं फैलाने और अन्य लोगों को  फड़ नहीं लगाने को कहा। एसडीएम ने कहा कि व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने को  स्वयं पहल नहीं की तो प्रशासन जबरन अतिक्रमण हटाएगा और अतिक्रमणकारियों के  खिलाफ कार्रवाई होगी। मुआयने के दौरान पालिका के अधिशासी  अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, कोतवाल पीसी भट्ट, जीसी हरडिय़ा, जिला अभिहित  अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक सिंह के अलावा व्यापार  मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महासचिव मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष दीपक  वर्मा, दीपेश जोशी, वकुल साह आदि भी शामिल थे। व्यापारी नेताओं ने भी  प्रशासन के अधिकारियों से संकरे बाजारों से अतिक्रमण खाली कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed