फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NO DDA in Almora

डीडीए के विरोध में दिया धरना, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
NO DDA in Almora
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने का शासनादेश जारी नहीं होने से नाराज सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध भी जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को स्थगित किया है जो जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बनने से पर्वतीय जिलों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इसके कारण होने वाली परेशानियों से निजात पाने के लिए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि स्थानों में लोग संघर्षरत हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हर्ष कनवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए शपथ पत्र देकर मानचित्र की स्वीकृति प्राधिकरण के तहत लेनी पड़ रही है जो कि औचित्यहीन है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडेय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार प्राधिकरण को समाप्त नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, हर्ष कनवाल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, चंद्रमणि भट्ट, महेश आर्या, ललित मोहन पंत, राजू गिरी, प्रताप सत्याल, एमसी कांडपाल, एनडी पांडेय, रॉबिन मनोज भंडारी, भारतरत्न पांडेय, नवीन गुणवंत, अख्तर हुसैन आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed