फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Corona in Ranikhet

रानीखेत अस्पताल में कोरोना मरीज को किया गया आइसोलेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
No Corona in Ranikhet
रानीखेत में मॉक ड्रिल के तहत रोगी को आइसोलेट करते चिकित्सक और अन्य कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां उपमंडल के एकमात्र राजकीय अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। शहर में खबर फैल गई कि एक युवक विदेश से लौटा है और वह संक्रमित है और उसे क्वारंटीन में रखा गया है। द्यूलीखेत स्थित क्वारंटीन वार्ड में पहुंची एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम युवक को सीधे राजकीय अस्पताल ले आई। इस दौरान शहर में कोरोना मरीज पहुंचने से हड़कंप भी मच गया। मीडियाकर्मियों को दूरदराज के क्षेत्रों से फोन कर लोग जानकारी लेने लगे। अस्पताल पहुंचने के बाद रोगी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यहां निश्चेतक डॉ. पुष्पा कन्याल, डॉ. केके पांडेय के नेतृत्व में रोगी की जांच की गई, ब्लड सैंपल भी लिए गए। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. डीएस नेई ने बताया कि अस्पताल में दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वहां डॉ. दीप पार्की, चीफ फार्मासिस्ट बीसी सती आदि रहे।
विज्ञापन

द्वाराहाट में बसों को किया गया सैनिटाइज
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत द्वारा यहां वाहनों को सैनिटाइज किया गया। वाहनों के मुख्य दरवाजे, उसके अंदर सहित अन्य स्थानों पर सफाई की गई। विधायक महेश नेगी, एसडीएम आरके पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, डीपी चौधरी, प्रताप बिष्ट, शैलू साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed