{"_id":"59ea28444f1c1b70548b85c8","slug":"no-change-in-chiliyanaula-municipal-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला नगर पालिका के नहीं बदले हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला नगर पालिका के नहीं बदले हालात
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
इस हालत में है चिलियानौला कस्बे की सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला कस्बे को नगर पालिका तो बना दिया गया, लेकिन वहां हालात नहीं बदले हैं। कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जबकि यहां विश्व विख्यात हैड़ाखान मंदिर, डिग्री कॉलेज, जीडी बिड़ला स्कूल सहित तमाम प्रतिष्ठित संस्थान हैं। जगह-जगह गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।, अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कस्बे की हालत सुधारने की मांग की है।
चिलियानौला को 2016 में नगरपालिका बनाने की घोषणा हो चुकी है, प्रशासन की तरफ से नगरपालिका को अस्तित्व में लाने की कवायद चल रही है, लेकिन कस्बे की न तो सड़कें ठीक हैं और ना ही यहां सार्वजनिक शौचालय बने हैं, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। कस्बे को जोड़ने के लिए जालली-मासी मोटर मार्ग और हल्द्वानी स्टेट हाइवे से लिंक मार्ग बनाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में सड़क की हालत बेहद खराब है।
हैड़ाखान मंदिर, डिग्री कॉलेज, जीडी बिड़ला को इसी मोटर मार्ग से जाना पड़ता है। कस्बे की बसासत भी निरंतर बढ़ रही है, अब तक इन गड्ढों में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं, पूर्व में स्थानीय नागरिकों ने लोनिवि से कई बार सड़क ठीक करने की मांग की, कुछ माह पूर्व लोनिवि ने गड्ढों को डामर के टल्ले लगाए, लेकिन अब फिर से हालात खराब हो चुके हैं। मुख्य बाजार की सड़क भी ठीक नहीं हैं। गड्ढों के कारण यहां किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापारी कमलेश बोरा सहित तमाम लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की हालत नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।