{"_id":"682cd0a8068cbbe5960be568","slug":"no-cctv-in-almora-bus-stop-almora-news-c-232-1-ksp1005-128382-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बस स्टेशन परिसर में नहीं हैं सीसीटीवी, महिला यात्री असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बस स्टेशन परिसर में नहीं हैं सीसीटीवी, महिला यात्री असुरक्षित
Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में एक मनचले ने बस में महिला से की थी छेड़छाड़
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन में पिछले दिनों रोडवेज बस में एक महिला से छेड़छाड़ के बाद लोगों ने वहां पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्टेशन में भीड़ रहती है। वहां पर पुलिस जवानों की भी तैनाती की जानी चाहिए।
रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ समेत अन्य स्थानों को रोजाना बसों का संचालन होता है। स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। कई यात्री स्टेशन परिसर तो कुछ सड़क किनारे बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। भीड़ होने के कारण कई बार यहां अराजक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। बीते सोमवार को स्टेशन पर खड़ी रोडवेज की एक बस में एक युवक के एक महिला यात्री से छेड़छाड़ कर दी थी। इस घटना के बाद महिला यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं ने वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि स्टेशन में फिलहाल सीसीटीवी कैमरे नहीं है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता है।
महिलाएं बोली
बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए ताकि वहां आने जाने वाली महिला यात्री सुरक्षित रह सके। स्टेशन पर अराजक सक्रिय रहते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं होने का खतरा रहता है।-सिम्मी धवन, पूर्व सभासद एनटीडी (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
-रोडवेज स्टेशन पर काफी संख्या में महिला यात्री भी बसों का इंतजार करती है। भीड़ में अराजक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जानी चाहिए। -सुनीता बिष्ट, साईबाबा कालोनी एडम्स