फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nirmal Maths Wizard, Sangeeta became Spelling Genius

निर्मल मैथ्स विजार्ड, संगीता स्पेलिंग जीनियस बनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Maths Wizard, Sangeeta became Spelling Genius
मैथ्स विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस के विजेता अतिथियों के साथ। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैथ्स विजार्ड में निर्मल और स्पेलिंग जीनियस में संगीता ने बाजी मारी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ डीएल आर्य ने शिक्षकों का आह्वान किया कि, बच्चों के बौद्धिक विकास, शब्दकोश निर्माण और गणितीय क्षमता में निखार लाने का प्रयास करें। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट की संगीता आर्या ने पहला, नवीन रियूनी के सुमित गोस्वामी ने दूसरा, बसेरा की मानसी अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तल्ली रियूनी की मनीषा चौथे स्थान पर रही। मैथ्स विजार्ड में आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुलसीवी के निर्मल जोशी ने पहला, बसेरा के कृष्णा अधिकारी ने दूसरा, नवीन रियूनी के आयुष ने तीसरा स्थान और तिपौला के मोहित बिष्ट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन दीपक पांडेय ने किया। निर्णायक की भूमिका कृपाल सिंह, कमल किशोर, तारा अधिकारी, कमला ऐरड़ा, पूजा गोस्वामी, तारा रौतेला, कृष्णा अधिकारी, विक्रम सिंह ने निभाई। कार्यक्रम समन्वयक एमएन गोस्वामी ने बताया कि, विजेता छात्र-छात्राएं अगले हफ्ते जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed