फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nilesh of Ranikhet to visit Thailand for World Muay Thai Championship

विश्व मुए थाई चैंपियनशिप के लिए थाइलैंड जाएंगे रानीखेत के नीलेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nilesh of Ranikhet to visit Thailand for World Muay Thai Championship
कोच सतीश जोशी के साथ दाएं से नीलेश जोशी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के खिलाड़ी नीलेश जोशी का विश्व मुए थाई चैंपियनशिप थाइलैंड के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन इंडिया के संयुक्त सचिव एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मुए थाई एशोसिएशन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

फुकेट (थाइलैंड) में यह प्रतियोगिता तीन दिसंबर से शुरू होगी। नीलेश जोशी पुरुष सीनियर वर्ग के 81 किलो भार वर्ग में भारतीय टीम से खेलेंगे। विश्व चैंपियनशिप में 104 से अधिक देशों के 4000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग। प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी बर्मिघम में प्रस्तावित विश्व खेल 2022 के लिए चयनित होंगे। नीलेश जोशी विगत 13 सालों से एशियन कोच सतीश जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अभी तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। नीलेश की इस गौरवशाली उपलब्धि पर खिलाड़ियों में खुशी है। विधायक करन माहरा, सांसद अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत आदि ने नीलेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed