फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   News you should know Important announcement

Almora News: इन खबरों को जरूर देखें एसएसजे में पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
News you should know Important announcement
पहले 28 जनवरी थी अंतिम तारीख
विज्ञापन


अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 26 जनवरी तक आवेदन होंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत ने कहा कि पूर्व में परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 28 जनवरी तय की गई थी। शासन से जारी एक निर्देश के बाद इसमें बदलाव हुआ है। अब विद्यार्थी 26 जनवरी की रात 11:59 बजे तक समर्थ पोर्टल की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय तक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अपील की है। संवाद
प्री पीएचडी कोसवर्क परीक्षा के प्रवेशपत्र करें डाउनलोड

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित प्री पीएचडी कोर्सवर्क की परीक्षा के प्रवेश पत्र विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंन ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर प्रवेश पत्रों को अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में 31 को नहीं होगा दवा वितरण
अल्मोड़ा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक अल्मोड़ा में 31 जनवरी को मासिक स्टॉक टेकिंग होगी। पॉलीक्निकल के प्रभारी अधिकारी रवींद्र नाथ पांडे ने बताया कि इस तिथि को मरीजों को दवा वितरित नहीं की जाएगी। उन्होंने पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों से इस दिन पॉलीक्लीनिक न आने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भिकियासैंण में बीडीसी बैठक पांच को

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में पांच फरवरी को बीडीसी बैठक का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ रमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक 11 बजे से ब्लॉक सभागार में शुरू होगी। उन्होंने सदस्यों और अधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की। संवाद

गरुड़ में निशुल्क नेत्र शिविर 31 को

गरुड़ (बागेश्वर)। हैड़ाखान नेत्र चिकित्सालय की ओर से 31 जनवरी को राम मंदिर धर्मशाला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। परमार्थ सेवा समिति के कैलाश चंद्र जोशी ने नेत्र रोग पीड़ितों से शिविर का लाभ उठाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed