{"_id":"6954107c75ddb66f1a0aca94","slug":"new-scooter-skids-out-of-control-woman-dies-almora-news-c-232-1-shld1002-138172-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नई स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नई स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटी, महिला की मौत
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नई स्कूटी खरीद कर घर लौट रहे दंपती का दोपहिया वाहन अचानक सड़क पर रपट गया। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे गांव में शोक की लहर है।
चौखुटिया के रामपुर जमणिया निवासी सुरेश कुमार अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ सोमवार को नई स्कूटी खरीदने रानीखेत गए थे। नई स्कूटी खरीदकर वह देर शाम घर को आ रहे थे। द्वाराहाट पेट्रोल पंप से आगे एनएच-109 पर स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसे में दंपती घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान सरोज देवी की हालत गंभीर बनी रही। देर रात करीब 12 बजे सरोज की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। द्वाराहाट के कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घायल सुरेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -
नई स्कूटी खरीदने की खुशी पलभर में मातम में बदली
नई स्कूटी खरीदने को लेकर परिवार काफी खुश था। दंपती भी खुशी-खुशी घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में अचानक हादसा होने से सारी खुशियां मातम में बदल गई है। घर पर परिजन नई स्कूटी में दंपती के आने की राह देख रहे थे लेकिन जब मौत की खबर मिली को परिजन सन्न रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।