फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Road in Ranikhet

ताड़ीखेत ब्लाक का बजोल गांव भी जुड़ा सड़क सुविधा से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
New Road in Ranikhet
बजोल में सड़क का उद्घाटन करते विधायक करन माहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड का सुदूरवर्ती बजोल गांव भी अब सड़क सुविधा से जुड़ गया है। विधायक करन माहरा ने सड़क का उद्घाटन किया। विधायक ने ग्रामीणों की पेयजल और विद्युतीकरण सहित तमाम अन्य समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। सांसद प्रदीप टम्टा ने भी सड़क की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि दी थी, उनका भी आभार जताया गया। इसके अलावा सड़क में जिला योजना से 4.5 लाख और दो लाख रुपये विधायक निधि से भी स्वीकृत हुए थे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

बता दें कि बजोल के ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। विधायक करन माहरा ने अपनी निधि से सड़क के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए, जबकि सांसद प्रदीप टम्टा ने डेढ़ और जिला योजना से 4.5 लाख रुपये स्वीकृत हुए। अब गांव के लिए सड़क कट चुकी है। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांव की धूंणी के नजदीक स्थापित किए गए ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में सोलर पंपिंग योजना बनाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अंबादत्त पंत, नरसिंह, ईश्वर सिंह, प्रताप सिंह, महेश सिंह, विपिन कड़ाकोटी, महेंद्र देव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने किया बमनपुरी पंपिंग पेयजल योजना का उद्घाटन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र से जुड़े बमनपुरी, जामड़, सलालखोला, ध्याड़ी, पूजाखेत के गांवों के लिए स्वीकृत बमनपुरी पंपिंग पेयजल योजना का विधायक महेश नेगी ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि 82.38 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना से कई ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर जल और हर घर नल योजना से भी ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेश नेगी ने कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र के लिए स्वीकृत रामगंगा पेयजल योजना फेज टू का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। 28 करोड़ की धनराशि से बनने वाली पेयजल योजना से पूरे द्वाराहाट क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने योजना के लिए एनओसी दे दी है। शुक्रवार को बमनपुरी गांव में पंपिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हुकुम सिंह किरौला, प्रताप सिंह बिष्ट, उमा बिष्ट, मीना किरौला, नंदन सिंह, चंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed