{"_id":"5f4d350b8ebc3e0bf83829f4","slug":"new-road-in-almora-almora-news-hld3952974146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालबाग ब्लाक का भूल्यूड़ा गांव जल्द सड़क से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालबाग ब्लाक का भूल्यूड़ा गांव जल्द सड़क से जुड़ेगा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के सब्जी उत्पादक गांव भूल्यूड़ा के ग्रामीणों को जल्द यातायात सुविधा मिलेगी। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गांव को चार किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इससे इस सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान सड़क निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं।
भूल्यूड़ा गांव के अधिकांश ग्रामीण सब्जी और दुग्ध उत्पादन करते हैं। एनटीडी-कफड़खान मार्ग में पपरसली में सड़क तक लोगों को पहुंचने में चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। किसान सब्जी की डलिया पैदल ही लेकर पपरसली, एनटीडी और अल्मोड़ा शहर पहुंचते हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भी पूर्व में गांव को सड़क से जोड़ने की घोषणा कर सड़क की स्वीकृति दी थी लेकिन वन भूमि की स्वीकृति न मिलने से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था।
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एनटीडी कफड़खान मार्ग में पपरसली से भूल्यूड़ा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि वह सड़क निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। सड़क निर्माण के लिए वन भूमि की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा है कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।