फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New panchayat buildings will be equipped with solar energy and internet

नए पंचायत भवन सौर ऊर्जा और इंटरनेट से लैस होंगे

Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
New panchayat buildings will be equipped with solar energy and internet
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
नए बनने वाले पंचायत भवन अब सौर ऊर्जा और इंटरनेट सुविधा से भी लैस होंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत जिले में सबसे पहले खड़ाऊं (ताकुला) और बसई (स्याल्दे) में यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार की प्रत्येक ग्राम पंचायत को पंचायत भवन से आच्छादित करने की घोषणा सालों बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। वहीं सरकार ने पंचायत घरों को पूर्व में इंटरनेट सुविधा से भी जोड़ने के दावे किए थे, लेकिन वह भी पूरे नहीं हो सके हैं। अल्मोड़ा जिले में कुल 1164 ग्राम पंचायतों में से 944 ग्राम पंचायतों के ही अपने पंचायत भवन हैं। शेष 220 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन नहीं बन सके हैं। इस कारण भवन विहीन ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को ग्राम पंचायत की बैठकें, गोष्ठी और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांवों में ग्रामीणों को यह कार्यक्रम खुले में करने पड़ते है। वहीं अब तक कोई भी पंचायत घर इंटरनेट से नहीं जुड़ सका है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल ने बताया कि सरकार ने आदेश जारी कर नए बनने वाले पंचायत भवनों को सौर ऊर्जा और इंटरनेट से लैस करने के आदेश दिए हैं। जिले में ताकुला ब्लॉक में खड़ाऊं और स्याल्दे ब्लॉक में बसई ग्राम पंचायत के लिए 16-16 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed