फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New initiative in Almora, Devlikhan village will be developed as Mushroom Village

Uttarakhand: अल्मोड़ा में नई पहल, मशरूम विलेज के रूप में विकसित होगा देवलीखान गांव

Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
सार

अल्मोड़ा के देवलीखान गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित होगा। जिला योजना के तहत स्वीकृत 22.5 लाख रुपये से गांव में 10 मशरूम उत्पादन इकाइयों की स्थापना की जा रही है। 

विज्ञापन
New initiative in Almora, Devlikhan village will be developed as Mushroom Village
मशरूम - फोटो : Adobe stock

विस्तार

अल्मोड़ा का देवलीखान गांव मशरूम विलेज के रूप में विकसित होगा। जिला योजना के तहत स्वीकृत 22.5 लाख रुपये से गांव में 10 मशरूम उत्पादन इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इनमें किसान प्रतिवर्ष 37 हजार किलो मशरूम का उत्पादन करेंगे। इससे उनकी लगभग 56 लाख आय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में मशरूम किसानों की आय का प्रमुख साधन बन रहा है। इसका उत्पादन कर किसान अच्छा लाभ कमा रहे हैं। उद्यान विभाग भी लोगों को इसे जोड़ने के प्रयासों में लगा हुआ है। विभाग को जिला योजना के तहत 22.5 लाख की धनराशि मिली है। इस लागत से विभाग जिले के हवालबाग ब्लॉक के देवलीखान गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित कर रहा है। वर्तमान में गांव में दस यूनिट मशरूम इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इन इकाइयों को स्थापित करने के लिए ग्रामीण किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। उन्हें मशरूम कम्पोस्ट के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, एक इकाई में साल भर में करीब 3750 किलो मशरूम का उत्पादन होगा। इससे किसान की लगभग पांच लाख 62 हजार की आय अर्जित होगी। वहीं, दस इकाइयों में किसान प्रतिवर्ष 37 हजार किलो मशरूम का उत्पादन करेंगे। इससे उनकी लगभग 56 लाख आय होने की उम्मीद है। इसके लिए ग्रामीण किसानों को विभाग की तरफ से मशरूम कम्पोस्ट के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


72 टन मशरूम कंपोस्ट खाद की जाएगी वितरित

मशरूम विलेज बनाने के अलावा जिला योजना के तहत विभाग की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी पर मशरूम कंपोस्ट का भी वितरण किया जा रहा है। इससे किसान मशरूम का उत्पादन कर सकेंगे। अब तक विभाग की ओर से जिले के 72 किसानों को मशरूम कंपोस्ट खाद बांटा गया है। विभाग के मुताबिक 50 प्रतिशत राज सहायता भी दी गई है। इसके परिणाम अच्छे आए हैं। 



यह विभाग की ओर से नई पहल है। किसानों को पोषण सुरक्षा एवं स्वरोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। देवलीखान गांव को मशरूम विलेज बनाने के लिए गांव में 10 यूनिट मशरूम इकाइयों की स्थापना की जा रही है। - डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed