फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Cameti of vyapar mandal ranikhet

नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए 15 को होगा नई चुनाव संचालन समिति का गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
New Cameti of vyapar mandal ranikhet
व्यापार संघ चुनाव समिति की बैठक में भाग लेते व्यापारी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति की गठन प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद नई समिति का गठन किया जाएगा। समिति का गठन 15 फरवरी को होने वाली व्यापारियों की आम बैठक में होगा। नगर कार्यकारिणी को भंग करने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रानीखेत में नए चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए पूर्व में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया था, लेकिन गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर में चुनाव समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि व्यापारियों की आम बैठक में नई चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। व्यापारियों की आम बैठक 15 फरवरी को बुलाई गई है। तय हुआ कि आम बैठक के लिए प्रचार वाहन से व्यापारियों को सूचना दी जाएगी। वरिष्ठ व्यापारी उमेश भट्ट व्यापार संघ के आय-व्यय का विवरण भी आम बैठक में ही व्यापारियों के सम्मुख रखा जाएगा। नगर कार्यकारिणी को कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले महीने भंग कर दिया गया था। इसके बाद नए चुनाव की तैयारियां शुरू की र्गइं। इसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया, लेकिन गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शिव मंदिर परिसर में चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें नए सिरे से चुनाव संचालन समिति का गठन करने पर सहमति बनी। बैठक में चमोली जिले में आपदा के दौरान मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई गई। सरकार से मृतकों और गंभीर घायल परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई गई। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, जगदीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, कैलाश सती, उमेश भट्ट, प्रताप सिंह महरा, गोपाल नाथ गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed