फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Blood Bank in Almora

Almora News: मेडिकल कॉलेज में जल्द अस्तित्व में आएगा ब्लड बैंक

Sun, 19 Mar 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
New Blood Bank in Almora
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक जल्द अस्तित्व में आएगा। इसके लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि जल्द इसका संचालन शुरू होगा। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को रक्त के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

दो साल पूर्व से संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लड बैंक स्थापित नहीं हो सका है। ऐसे में यहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी तरह रक्त की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जरूरतमंदों को खून के लिए जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आखिरकार मरीजों को अब मेडिकल कॉलेज में ही खून मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है जिसका जल्द कॉलेज प्रबंधन को हस्तांतरण होगा। ब्लड बैंक में मशीनरी स्थापित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में अब यहां पहुंचने वाले जरूरतमंदों को खून के लिए अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से हर रोज तीन से चार यूनिट रक्त की आपूर्ति होती है
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले रोगियों के लिए जिला अस्पताल से रक्त की व्यवस्था हो रही है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक हर रोज औसतन तीन से चार यूनिट रक्त की जरूरत होती है। वर्तमान तक जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से व्यवस्था चल रही है।


ब्लड बैंक के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की होगी नियुक्ति
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति होगी। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि शासन स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसके संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक कॉलेज को मिलेंगे। फिलहाल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से रोगियों के लिए रक्त की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed