फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   nepali worker died due to electric shock

सोमेश्वर में करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत, तीन मजदूर झुलसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
nepali worker died due to electric shock
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में सांई पुल के समीप लोहे का पोल गाड़ने के दौरान 26 वर्षीय नेपाली मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई और तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया है, जबकि दो मजदूरों का सोमेश्वर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सांई पुल के पास ठेकेदार की ओर से लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को पुल के निकट दबगड़ में बिजली लाइन बिछाने के लिए पोल गाड़ने के कार्य में चार नेपाली मजदूर लगे हुए थे। यह मजदूर ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे लोहे का पोल खड़ा करने के दौरान वहां से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से छू गया। इससे मजदूर कमल (26), हरी सिंह (20), प्रेम (25) और पूरन (18) झुलस गए। चारों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से झुलसे कमल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में तीन अन्य घायल नेपाली मजदूरों हरी
विज्ञापन

सिंह, प्रेम और पूरन को सोमेश्वर अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार दिया। डॉक्टर आनंद बल्लभ तिवारी ने बताया कि तीनों नेपाली मजदूरों की स्थिति खतरे से बाहर है। एक नेपाली मजदूर हरी सिंह का उपचार अल्मोड़ा जिला अस्पताल चल रहा है। इधर पुलिस ने मृत नेपाली मजदूर कमल के शव का अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके अन्य साथियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे नेपाली मजदूर की करेंट लगने से मौत की जानकारी विभाग के अधीक्षण अभियंता और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को दे दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कन्हैया जी मिश्रा, ईई, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed