फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nepali labourers going back

300 से अधिक नेपाली मजदूर घर लौटे, निर्माण कार्यों पर पड़ेगा असर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Nepali labourers going back
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से नेपाली मजदूरों का लौटना शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में करीब 300 मजदूर बसों में सवार होकर नेपाल लौट चुके हैं। बीते दिनों करीब एक हजार से अधिक बिहारी मजदूर भी घर लौट चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में अल्मोड़ा में निर्माण कार्यों के लिए मजदूरों का मिलना काफी कठिन हो जाएगा। बता दें कि अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में बिहारी और नेपाली मजदूर ही काम करते हैं। खासतौर पर रेता, सीमेंट, ईट आदि के ढुलान का काम नेपाली मजदूर ही करते हैं। यदि आने वाले दिनों में अधिकांश नेपाली मजदूर अल्मोड़ा से लौट गए तो इसका असर अल्मोड़ा में निर्माण कार्यों में भी पड़ेगा। कुछ दिनों बाद लॉक डाउन पूरी तरह खुलने पर भी निर्माण कार्यों को गति देना संभव नहीं हो सकेगा। इसका असर लोगों के निजी निर्माण कार्यों पर ही नहीं बल्कि सरकारी विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और कई अन्य भवनों का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। पेयजल, बिजली, सड़क आदि से जुड़ी अधूरी योजनाओं को आने वाले दिनों में गति देने का निर्णय हुआ तो मजदूरों के बिना कार्यों को समय से पूरा करना संभव नहीं हो पाएगा।। दीप जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed