{"_id":"643d77b073d292baad03eec7","slug":"nepali-laborer-died-under-suspicious-circumstances-in-bhainsiyachhana-almora-news-c-8-1-115079-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भैंसियाछाना में नेपाली श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भैंसियाछाना में नेपाली श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 17 Apr 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना विकासखंड के त्रिनैली गांव में सोमवार को एक नेपाली श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस से के अनुसार पदम बहादुर बोहरा (56) पुत्र धन बहादुर बोहरा निवासी कंचनपुर (नेपाल) भैंसियाछाना के त्रिनैली गांव में अपने साथियों के साथ मजदूरी करता था। बीते रविवार की देर रात तक घर वापसी न होने पर साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात करीब डेढ़ बजे वह अचेत अवस्था में मिला जिसे साथियों ने घर पहुंचाया लेकिन कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।