फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nepal border human traffickers active

नेपाल बार्डर पर मानव तस्कर सक्रिय

Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (ब्यूरो)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (ब्यूरो) Updated Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nepal border human traffickers active
एसएसबी महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने खुलासा किया कि पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा के कारण लोगों के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। नेपाल से पलायन कर वाली गरीब युवतियों एवं किशोरों को शादी और नौकरी का प्रलोभन देकर मानव तस्कर उन्हें मुंबई भेजने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी ने यूपी के एक एवं बिहार बार्डर पर चार बच्चों और युवतियों को पकड़कर मानव तस्करी का खुलासा किया है।
विज्ञापन


अमृतपुर और गनियाद्योली सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण करने आए एसएसबी के महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने बताया कि नेपाल में रेस्क्यू आपरेशन बंद हो गया है, लेकिन राहत सामग्री भेजने का काम एसएसबी कर रही है। नेपाल में घायल पुलिसकर्मियों और फोर्स के परिवार को हरसंभव मदद भेजी जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को बनबसा बार्डर से पांच ट्रक खाद्य सामग्री भेजी गई। एसएसबी के परिवार की महिलाओं के संगठन संदीक्षा द्वारा रविवार को राहत सामग्री नेपाल की फोर्स को भेजी गई है। आपदा के बाद नेपाल में पलायन बढ़ गया है। इसका फायदा मानव तस्कर उठाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन एसएसबी ने यूपी के रक्सौल बार्डर, बिहार के बार्डर पर कुल पांच बच्चे और युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव तस्कर नौकरी दिलाने, शादी करने, धन देने का प्रलोभन देकर युवतियों और किशोरों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं। मानव तस्कर बच्चों को मुंबई भेज रहे हैं। इसी प्रकार असम और उत्तरी बंगाल के बार्डर पर काफी छिपकलियां टाइप (टोके लिजर्ट) पकड़कर एसएसबी ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं। एक छिपकली की कीमत बाजार में 12 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्तराखंड के बार्डर पर कीड़ा जड़ी बेचने वाले तस्कर सक्रिय हैं। एसएसबी तस्करों के मंसूबे फेल करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed