{"_id":"389077b7eb7d2afc51c16488143ada90","slug":"necessary-technical-education-to-employment-kunjwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार को तकनीकी शिक्षा जरूरी : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार को तकनीकी शिक्षा जरूरी : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 8.70 करोड़ की लागत से मल्ला सालम के कनरा में बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक के भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा का ज्ञान जरूरी है। पालीटेक्निक भवन बन जाने के बाद संस्थान में नए ट्रेड खोले जाएंगे।
विज्ञापन
कुंजवाल ने कहा कि संस्थान का भवन बन जाने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को संगठित होकर काम करना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ब्लाक स्तर पर गेस्ट शिक्षकों की तैनाती कर रही है।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह ईमानदारी से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं। राज्य गठन के पंद्रह साल में राज्य में कई सरकारें बनी। जनता को अब सरकारों के कार्यों का मूल्यांकन करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने चूलाखेत में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम उत्तराखंड को भवन का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एई रणजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि भवन का काम 10 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, देवकी बिष्ट, प्रधान पूरन राम, गोविंद बिष्ट, पान सिंह बोरा, हरीश गहतोड़ी, राम सिंह बगड़वाल, मोज रावत, रमेश बोरा, शिवराज धौनी, सुंदर बोरा, हरीश बोरा, राजेंद्र चिलवाल, नरेंद्र रौतला ने विचार रखे।
अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बची सिंह बोरा, संचालन देवेंद्र धौनी ने किया। एसडीएम अनिल चन्याल, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य विजय नेगी, धन सिंह फर्त्याल, आरएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।
शिलान्यास समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कंजवाल ने क्षेत्र में समस्याएं सुनीं। कुंजवाल ने पहाड़ी पैदल रास्तों में टकोली बैंड से छतौला तक करीब पांच किमी की यात्रा प्रधान पूरन पांडे के साथ मोटर साइकिल से की।