फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NCC cadets take cleanliness awareness rally

 एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

Wed, 19 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 19 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets take cleanliness awareness rally
स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते कैडेट। - फोटो : अमर उजाला

फ्रीडम फाइटर स्व. जय दत्त वैला मेमोरियल पीजी कालेज की एनसीसी 24वीं यूके गर्ल्स बटालियन के कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। बाद में सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी अधिकारी डा. रूपा आर्या के निर्देशन में कैडेटों ने महाविद्यालय प्रांगण से चिलियानौला तक लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चंद्र राम ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कैडेटों को स्वच्छता का महत्व बताया, कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम में गंदगी और प्रदूषण से तमाम तरह के संक्रामक रोग उत्पन्न होते हैं। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित सफाई के लिए जागरूक करना होगा। रैली के दौरान कैडेटों ने जैविक और अजैविक कूड़े का प्रबंधन और निस्तारण की जानकारी भी लोगों को दी। बाद में कैडेटों ने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया, पार्कों में स्मारकों और मूर्तियों की सफाई की गई।
विज्ञापन

फोटो: 19 आरकेटी 04पी: चिलियानौला क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते कैडेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed