फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Navratra in Ranikhet

चौबटिया में मास्क पहनकर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Navratra in Ranikhet
चौबटिया में मास्क पहन कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। कोविड-19 के चलते इस बार पंडालों में भीड़ नहीं है। आयोजक कोविड गाइड लाइंस के आधार पर महोत्सव की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। नगर में गांधी चौक और बैंक बिल्डिंग परिसर में पंडाल सजे हुए हैं। यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियां स्थापित की गईं। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि महोत्सव के दौरान कोविड के नियमों का पालन कराया जा रहा है। सुबह विधायक करन माहरा के संरक्षण में ब्राह्मणों में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। यजमान ईश्वरी दत्त पांडेय और शालिनी पांडेय रहीं।
विज्ञापन

चौबटिया में मां दुर्गा महोत्सव के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें सभी महिलाओं ने मास्क का प्रयोग किया और सुरक्षित दूरी के साथ कलश यात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल (बबलू) ने कहा कि कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा महोत्सव किया जा रहा है। आचार्य संतोष सती शास्त्री जी की देख-रेख में पूजा पाठ की जा रही है। संकल्प एक परिवार की ओर से आयोजित होने वाला दुर्गा महोत्सव इस बार कोविड-19 के चलते रस्म अदायगी के साथ मनाया जा रहा है। कई वर्षों से शीतला पुष्कर मैदान में भव्य रूप में आयोजित होने वाला दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम इस बार कुलदेवी मंदिर में मनाया जा रहा है। इसमें पं. सोनू जोशी ने प्राण प्रतिष्ठा आदि धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस मौके पर यजमान आशुतोष चौधरी और भावना चौधरी, सहयोगी अनिल चौधरी आदि थे। रानीखेत के प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर में कोरोना के कारण इस बार सूक्ष्म रूप से जगदंबा महायज्ञ भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed