फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Naturally beautiful Chilianoula needs tourism development

Almora News: प्राकृतिक रूप से खूबसूरत चिलियानौला को पर्यटन विकास की दरकार

Sun, 16 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Naturally beautiful Chilianoula needs tourism development
चिलियानौला पालिका का विहंगम दृश्य। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका बन चुके चिलियानौला कस्बे में पर्यटन विकास की अवधारणा को अभी तक पंख नहीं लग सके हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विश्वविख्यात हैड़ाखान आश्रम में साल भर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन पालिका को जोड़ने वाली सड़कों की हालत नहीं सुधर सकी है। जगह-जगह वार्डों में पेयजल लाइनें आज भी अस्त-व्यस्त हैं।
विज्ञापन

चिलियानौला क्षेत्र प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है। यहां से हिमालय की लंबी श्रृंखलाओं के दीदार होते हैं। पर्यटन बढ़ाने को लेकर पूर्व में स्वीकृत चिलियानौला-खनियां के लिए प्रस्तावित रोप-वे को एक दशक बाद भी मंजूरी नहीं मिल सकी है। यदि यहां पर्यटन स्थलों का विकास हो तो पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पूर्व में यह क्षेत्र बधाण ग्राम पंचायत का हिस्सा था जिस कारण सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। वर्ष 2018 में नगर पालिका अस्तित्व में आने के बाद सबसे पहले सफाई व्यवस्था में अमूल चूक परिवर्तन हुआ। अब यहां डोर टू डोर कूड़ा उठता है। लेकिन कई वार्डों में बिछी पेयजल पाइप लाइनें अस्त-व्यस्त हैं। वर्ष 2012 में यहां खनियां से चिलियानौला के लिए रोप-वे बनाने की मांग उठी। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस संबंध में प्रयास भी किया था लेकिन इसके बाद यह मामला भी ठंडे बस्ते में है। वरिष्ठ व्यवसायी बिपिन शर्मा कहते हैं कि यदि यहां पर्यटन के क्षेत्र में ध्यान दिया जाए तो यह कस्बा पर्यटन कस्बे के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चिलियानौला पालिका क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां सेल्फी प्वाइंट विकसित करने का विचार किया जा रहा है। भूमि की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पालिका ने कई स्ट्रीट लाइटें और फैंसी लाइटें भी लगाई हैं। क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कवायद जारी है। -प्रवीण कुमार सक्सेना, ईओ, नगर पालिका, चिलियानौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed