फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda-Sunanda Festival: Wedding songs and folk dances enthralled the audience

नंदा-सुनंदा महोत्सव : विवाह गीत, लोकनृत्य से बांधा समा

Tue, 02 Sep 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nanda-Sunanda Festival: Wedding songs and folk dances enthralled the audience
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। महोत्सव में पहली बार आयोजित महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता, लोकनृत्य प्रतियोगिता और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महिला टीमों ने वर-वधू पक्ष की चुहलबाजी भरे गीत गाकर दर्शकों को गुदगुदाया। इसमें गीता जोशी की टीम प्रथम, रंगीलो कुमाऊं महिला ग्रुप एमईएस काॅलोनी द्वितीय और नीलकंठ महिला समिति आबकारी टीम तृतीय स्थान पर रही। इसमें कुल नौ महिला टीमों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका विमल सती और ज्योति साह ने निभाई। विजेताओं को समिति अध्यक्ष विमल सती ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

देवी पंडाल में संस्कृति विभाग के आरोही ग्रुप नैनीताल के कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गौरव भट्ट, परमवीर मेहरा, अभिषेक कांडपाल मौजूद रहे। सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि भारी बारिश के चलते महिला झोड़ा प्रतियोगिता स्थगित कर दी है। इसकी नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य में झलकी विविधता
सीनियर वर्ग की अंतर विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की झलक पेश की। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीखेत प्रथम, मिशन इंटर कॉलेज द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डीसी जोशी, डॉ. रजनी भट्ट शामिल रहीं।
उत्तराखंडी व्यंजनों का स्वाद
पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बड़िल, साई, चिल्हण, झुंगरे का भात, डुबके, चैंस, कणिक भात, पुए, सिसोंण साग समेत कई पकवान परोसे गए। इसमें ज्योति साह प्रथम, विनीता साह द्वितीय और साह तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक अगस्त लाल साह, देवेंद्र लाल साह, विमल सती रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक पंकज साह और सौरभ अग्रवाल थे।



मां नंदा-सुनंदा पंडाल में महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में नंदा-सुनंदा महोत्सव में भजन कीर्तन से गुणगान किया जा रहा है। पूजा पंडाल में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
रामलीला मंच में आयोजित महोत्सव में सुबह यमजान हरीश बिष्ट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करते हैं। इस बार बारिश के चलते अधिक भीड़ नहीं हो रही है। शाम से रात तक महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही हैं। महोत्सव में दीप लाल साह, कंचन साह, उमेश साह, तारा पांडेय आदि सहयोग कर रहे हैं।

सनेती मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
बागेश्वर। दुगनाकुरी के सनेती में होने वाले चार दिवसीय नंदा महोत्सव का आगाज खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हो गया है। पहले दिन वालीबाल प्रतियोगिता होनी थी लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया। मेले का विधिवत शुभारंभ चार सितंबर को होगा। पांच सितंबर को मेला संपन्न होगा।

मंगलवार को पूर्व मंत्री/मेला संरक्षक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत सदस्य ज्योति राठौर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बताया कि मेले में माया उपाध्याय समेत कई प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर विक्रम राठौर, मेलाध्यक्ष रमेश बाफिला, पुष्कर रैखोला, योगेश हरड़िया, धन सिंह, कुंदन रैखोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed