फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Naman, Mayank, Rahul and Pankaj run the fastest

नमन, मयंक, राहुल और पंकज सबसे तेज दौड़े..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Naman, Mayank, Rahul and Pankaj run the fastest
भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ में शुक्रवार को बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दौड़ में नमन, मयंक, राहुल, पंकज, सचिन, दिनेश, सुमित और नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नमन सिंह, राहुल बिष्ट, राहुल गौड़, 800 मीटर में अर्जुन सिंह रौतेला, आयुष सिंह, खीम सिंह ने, 1500 मीटर दौड़ में मयंक राठौर, सुनील जोशी, राहुल कैड़ा ने, चार सौ मीटर में राहुल कुमार, उत्तम सिंह बिष्ट, प्रियांशु ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में मोहित नेगी, सूरज जोशी, कुलदीप बिष्ट, ऊंची कूद में विनीत वाल्मीकि, अंशु कुमार, जगदीश, गोला फेंक में नीरज सिंह, अंशु कुमार, सुनील जोशी ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर- 21 में लंबी कूद में कपिल सिंह, नीरज महरा, भुवन चंद्र, ऊंची कूद में मनोज नेगी, विकास रावत, पुष्कर सिंह, गोला फेंक में किशोर रावत, भाष्कर सिंह, राहुल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में पंकज सिंह राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, अमित, 100 मीटर में दीवान सिंह, गौरव, कुबेर सिंह, 400 मीटर में सचिन सिंह, कुबेर सिंह, देवेंद्र नयाल और 800 मीटर में संजय नेगी, सचिन और मुकेश कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग की दौड़ में सुमित कनवाल, अनमोल सिंह, सुनील प्रसाद, 400 मीटर में नितिन वर्मा, ललित सिंह, अरबाज, 800 मीटर में भगवत साह, हिमांशु पांडे, वीरेंद्र सिंह रावत, 1500 मीटर में दिनेश सिंह, सूरज सिंह, हेमवंत, ऊंची कूद में अखिलेश बिष्ट, योगेश ममगाई, दिपांशु पाटनी, गोला फेंक में करन बिष्ट, नितिन कुमार, गौरव तिवारी, चक्का फेंक में करन बिष्ट, गौरव तिवारी, नवीन सिंह, भाला फेंक में देवेंद्र सिंह, पारस और अजय नैनवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, विक्रांत चौधरी, शिवसिंह, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, टीएस गड़िया, जीसी तिवारी, कमला बिष्ट, रितु पांडे, अनीषा बिष्ट, कविता जोशी, कैलाश डोलिया, धन सिंह धौनी, शिवराज सिंह, गोपाल चिलवाल, सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed