{"_id":"6137c1388ebc3e88a07ed318","slug":"nagar-panchayat-in-garur-garud-news-hld437165045","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत गरुड़ में पूर्ण रुप से शामिल चार ग्राम पंचायतों के प्रधानी हुई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत गरुड़ में पूर्ण रुप से शामिल चार ग्राम पंचायतों के प्रधानी हुई समाप्त
विज्ञापन
गरुड़ नगर पंचायत में पूर्ण रुप से शामिल गांव नौघर
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। शासन ने गरुड़ को नगर पंचायत का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डीएम विनीत कुमार को नगर पंचायत का प्रशासक और गरुड़ के एसडीएम जयवर्धन शर्मा को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नगर पंचायत में पूर्ण रूप से विलय होने के कारण चार ग्राम पंचायतों के प्रधान स्वत: ही पद से मुक्त हो गए हैं।
नवसृजित गरुड़ पंचायत का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ग्राम पंचायत नौघर, फुलवारीगूंठ, स्याल्दे टीट, भकुनखोला के प्रधानों की प्रधानी स्वत: समाप्त हो गयी है। एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों की सभी परिसंपत्तियां नगर पंचायत को हस्तांतरित होगी। जिन ग्राम पंचायतों का आंशिक भाग नगर पंचायत में आ रहा है, उन ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों का बंटवारा होगा।
नौघर भकुनखोला वार्ड की बीडीसी सदस्य नीमा फर्स्वाण का निर्वाचन क्षेत्र भी नगर निकाय में शामिल हो चुका है। फुलवारीगूंठ, नौघर, स्याल्दे टीट, भकुनखोला के ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि नगर पंचायत बनने से नाराज हैं।
विज्ञापन
डीएम विनीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत गरुड़ में शामिल नौघर, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, फुलवारीगूंठ ग्राम पंचायत नवगठित नगर पंचायत पंचायत में पूर्ण रूप से शामिल हो गईं हैं। नवसृजित नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से होंगे। नगर पंचायत में जिन ग्राम पंचायतों का आंशिक भाग शामिल है, उन ग्राम पंचायतों के प्रधान बने रहेंगे।