फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nagar Panchayat in garur

नगर पंचायत गरुड़ में पूर्ण रुप से शामिल चार ग्राम पंचायतों के प्रधानी हुई समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat in garur
गरुड़ नगर पंचायत में पूर्ण रुप से शामिल गांव नौघर - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। शासन ने गरुड़ को नगर पंचायत का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डीएम विनीत कुमार को नगर पंचायत का प्रशासक और गरुड़ के एसडीएम जयवर्धन शर्मा को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नगर पंचायत में पूर्ण रूप से विलय होने के कारण चार ग्राम पंचायतों के प्रधान स्वत: ही पद से मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

नवसृजित गरुड़ पंचायत का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ग्राम पंचायत नौघर, फुलवारीगूंठ, स्याल्दे टीट, भकुनखोला के प्रधानों की प्रधानी स्वत: समाप्त हो गयी है। एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों की सभी परिसंपत्तियां नगर पंचायत को हस्तांतरित होगी। जिन ग्राम पंचायतों का आंशिक भाग नगर पंचायत में आ रहा है, उन ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों का बंटवारा होगा।
विज्ञापन

नौघर भकुनखोला वार्ड की बीडीसी सदस्य नीमा फर्स्वाण का निर्वाचन क्षेत्र भी नगर निकाय में शामिल हो चुका है। फुलवारीगूंठ, नौघर, स्याल्दे टीट, भकुनखोला के ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि नगर पंचायत बनने से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत गरुड़ में शामिल नौघर, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, फुलवारीगूंठ ग्राम पंचायत नवगठित नगर पंचायत पंचायत में पूर्ण रूप से शामिल हो गईं हैं। नवसृजित नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से होंगे। नगर पंचायत में जिन ग्राम पंचायतों का आंशिक भाग शामिल है, उन ग्राम पंचायतों के प्रधान बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed