फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Must unite and solve problems

एकजुट होकर करना होगा समस्याओं का समाधान

Mon, 09 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 09 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Must unite and solve problems
 विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में हिंदू समाज के हित में किए गए कार्य बताए गए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट देवेश उपाध्याय ने कहा कि देश में कई तरह की समस्याएं व्याप्त हैं, एकजुट होकर इनका समाधान करना होगा।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एडवोकेट कुंडल सिंह धपोला, मुख्य वक्ता एडवोकेट देवेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देवेश उपाध्याय ने कहा कि विहिप ने स्थापना के 50 साल के अंदर हिंदू समाज की रक्षा के लिए ऐतिहासिक काम किए हैैं। संगठन का दुनिया के 80 देशों में संपर्क है। 25 देशों में संगठन का काम चल रहा है। 50 हजार गांवों में समितियां हैं। संगठन के माध्यम से 56 हजार एकल विद्यालय, सात हजार सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है। संगठन ने गोवंश की रक्षा के लिए हजारों गो सदन बनाए हैं।
विज्ञापन


 हिंदू बेटियों की शादियां कराई हैं। धर्म रक्षा के लिए रामजन्म भूमि, रामसेतु, अमरनाथ श्राइन बोर्ड सहित कई आंदोलन किए। बडे़ पैमाने पर रक्तदान किया। संताें को एक मंच पर लाने के प्रयास किए हैं। प्रांत प्रचार मंत्री सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि धर्मांतरण, लव जेहाद, आतंकवाद, नारी असुरक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी समस्याएं खड़ी हैं। इसके लिए विहिप के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक चंदनराम दास, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सुभाष जोशी, कुुुंडल सिंह धपोला ने भी विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वहां संजय परिहार, प्रशांत नगरकोटी, मीना कोरंगा, दीपा टाकुली, राधा भाकुनी, पुष्पा कोरंगा, कैलाश गड़िया, कुंदन टंगड़िया, गिरीश जोशी, फकीर आर्या, सुरेश धपोला, कृष्णा पांडे, भुवन पांडेे, अनिल कपकोटी, हेमू जोशी, भूपाल गड़िया, गोविंद दानू, कुंदन परिहार, भानु तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed