फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Museum opened in Almora

तीन माह बाद खुला संग्रहालय, कर सकेंगे नायाब वस्तुओं का दीदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Museum opened in Almora
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के तीन महीने बाद अल्मोड़ा के माल रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय को बृहस्पतिवार से जनता के लिए खोल दिया गया है। इस संग्रहालय में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातत्व से संबंधित सामग्रियों का विशाल संकलन है। यह पर्यटकों और आम जनता को हमेशा आकर्षित करता है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में राजकीय संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। अब करीब तीन माह बाद संग्रहालय को जनता, पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। संग्रहालय के प्रभारी निदेशक डॉ. चंद्र सिंह चौहान के मुताबिक संग्रहालय को जनता के लिए खोल दिया गया है। संग्रहालय में आने वाले लोगों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही आईडी प्रूफ भी मांगा जा रहा है। कोरोना से बचाव की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है। संग्रहालय खोलने से पहले सैनिटाइज किया गया। कर्मचारी फेस शील्ड पहनकर संग्रहालय आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इस संग्रहालय में ऐतिहासिक और पुरातत्व से संबंधित सामग्रियों का संकलन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed