फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Murder in Ranikhet

परिजनों ने मौखिक रूप से जताई हत्या की आशंका, रिपोर्ट दर्ज नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murder in Ranikhet
मृतक अर्जुन की फाइल फोटो। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर बमस्यू क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की मौखिक आशंका जताई है लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। इस कारण अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बमस्यू बीज गोदाम के पास रविवार को संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद हुआ था। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। द्वाराहाट से मौके पर पहुंचे नरेश कुमार ने मृतक की पहचान मल्ला बाजार द्वाराहाट निवासी अपने भाई अर्जुन (35 वर्ष) पुत्र शिवचरण के रूप में की थी। अर्जुन द्वाराहाट स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का पर्यावरण मित्र था।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। नरेश ने बताया कि अर्जुन शनिवार को अपने मित्र सागर के साथ अपने ससुराल मुरादाबाद गया था। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका। हालांकि परिजन मौखिक रूप से हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि राजस्व पुलिस ने कार्य बहिष्कार किया है। वहीं नायब तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल गई महिला का संदिग्धावस्था में निधन
गरुड़ (बागेश्वर)। पुलिस चौकी क्षेत्र डंगोली में लकड़ी लेने जंगल गई एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। नौगांव निवासी दुलप सिंह की 46 वर्षीय पुत्री आनुली देवी 26 फरवरी को जलौनी लकड़ी लेने जंगल गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान ग्रामीणों ने रविवार को जखेड़ा के पास जंगल में संदिग्धावस्था में उसका शव बरामद किया। परिजनों ने पहाड़ी से गिरने से उसकी मृत्यु की आशंका जताई है। इसलिए परिजनों ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed