फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Murder Case in Lamgada

Almora News: लमगड़ा में दराती से वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder Case in Lamgada
लमगड़ा में वृद्धा की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस। संवाद
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में एक युवक ने 74 वर्षीय वृद्धा की उसके बेटे और बहू के सामने ही दो दरातियों से हमला कर दिया। अपनी पत्नी और मां को पीट रहे युवक को समझाने के लिए मौके पर पहुंची वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लमगड़ा के धूरासंग्रोली गांव निवासी प्रकाश राम (36) बुधवार को अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट कर रहा था। दोनों महिलाओं को पिटता देख पड़ोसी भुवन राम, उसकी पत्नी ममता और माता माधवी देवी (74) मौके पर पहुंचीं और उन्होंने प्रकाश को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित प्रकाश ने पास में रखीं दो दरातियों से माधवी पर वार कर दिया। इससे माधवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो दरातियां भी मौके से बरामद की हैं।
विज्ञापन





बेटे को नहीं मिला मां को अस्पताल पहुंचाने का मौका
अल्मोड़ा। पड़ोसियों को पिटता देख भुवन राम उसकी पत्नी और मां ने मानवता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी यह मानवता उन पर भारी पड़ गई। अचानक आरोपी ने भुवन की मां पर दराती से हमला कर दिया और वह बेसुध होकर गिर गईं। वार इतना भयानक था कि एक बेटे को अपनी मां को बचाने के सभी प्रयास विफल हो गए। वह उसे अस्पताल भी नहीं पहुंचा सका बेटे के सामने ही मां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को समझाने पहुंचीं वृद्धा पर उसने दराती से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। - विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed