{"_id":"631b81590f97536d40512aac","slug":"multipurpose-camp-in-majkhali-ranikhet-news-hld475181024","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजखाली बहुद्देशीय शिविर में डीएम के सम्मुख दर्ज हुई 62 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजखाली बहुद्देशीय शिविर में डीएम के सम्मुख दर्ज हुई 62 शिकायतें
विज्ञापन
मजखाली बहुद्देशीय शिविर में स्टालों का निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे छाए रहे। लोगों ने डीएम के सम्मुख 62 शिकायतें दर्ज कराईं, कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण, बाल विकास विभाग विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि अधिकारियों से मोटर मार्गो की नालियों, कल्मठों को खोलने के साथ ही सड़क किनारे उग आई झाड़ियों को भी साफ करने को कहा। शिविर में ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।
डीएम से मिले प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारी
रानीखेत। शिविर में रानीखेत से आई डाक्टरों की टीम ने विकलांग प्रमाण पत्र बनाए, कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शाखा के अध्यक्ष डॉ. अशोक टम्टा, सचिव डॉ. नवीन बिष्ट गत दिनों एक युवक द्वारा महिला से की गई अभद्रता के मामले में डीएम से मिले। डॉ. दीप प्रकाश पार्की और हड्डी विशेषज्ञ डॉ. डीएस नेगी ने दिव्यांगों का परीक्षण कर विकलांग प्रमाण पत्र बनाए।
विज्ञापन
जगदीश हत्याकांड को लेकर डीएम से मिला मूल निवासी संघ
रानीखेत। मूलनिवासी संघ की मजखाली शाखा के पदाधिकारियों ने शिविर में डीएम से मुलाकात कर गत दिनों पनुवाद्योखन गांव में हुई दलित की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दलित के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। डीएम के माध्यम से मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भी भेजा गया। वहां पर जीवन लाल ,रमेश चंद्र, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश आर्या, धीरेंद्र कुमार, किशन राम, रमेश, यूसुफ, अनिल कुमार आदि थे।