फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Multi purpuse Camp in Ranikhet

ताड़ीखेत के शिविर में छाई राशन कार्डों की समस्या, 23 शिकायतें हुई दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Multi purpuse Camp in Ranikhet
ताड़ीखेत बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में राशन कार्डों की समस्याएं और श्रमिकों के कार्डों के नवीनीकरण के मामले छाये रहे। 18 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं। शिविर में पूर्ति विभाग के प्रतिनिधियों के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रेम विद्यालय प्रांगण में बुधवार को डीडीओ कैलाश नाथ तिवारी की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। जिला के प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि धन सिंह रावत ने बताया कि शिविर में 23 शिकायतें दर्ज की गईं। शिविर में पूर्ति विभाग के प्रतिनिधियों के न पहुंचने से कई फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि यदि अधिकारी पहुंचे होते तो फरियादियों को सुविधा मिलती।
विज्ञापन

इधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने कहा कि तीन वर्ष पूर्ण होने पर श्रमिक कार्ड नवीनीकरण के लिए एक वर्ष का समय दिया जाता है। इस अवधि में भी रिनुअल न कराए जाने पर कार्ड स्वत: निरस्त मान लिए जाते हैं। ऐसे लोगों को दोबारा पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय स्टाल भी सजाए गए थे। जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहां पर बीडीओ रवि सैनी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, देवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, विमला रावत, ध्यान सिंह नेगी, प्रभारी उद्यान इंद्र लाल, डा. जयपाल सिंह करगेती आदि थे।

शिविर को लेकर जारी शासनादेश में पूर्ति विभाग का नाम शामिल नहीं था। आदेश जारी होता तो विभाग के प्रतिनिधि जरूर जाते। पूर्ति विभाग पहले भी जिले के कई दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर चुका है।
दिव्या पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed