फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MP Pradip Tamta in Ranikhet

कोराना महामारी संभालने में नाकाम रही केंद्र और राज्य सरकार: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
MP Pradip Tamta in Ranikhet
रानीखेत में सांसद प्रदीप टम्टा का स्वागत करते ब्लाक प्रमुख हीरा रावत। संवाद न्यूज - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया है। यहां राय स्टेट में सांसद प्रदीप टम्टा का ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदीप टम्टा ने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौटे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के पास उन्हें रोजगार देने के लिए कोई भी योजना नहीं है। मनरेगा के माध्यम से जरूर कुछ युवाओं को रोजगार मिला है, उन्होंने मनरेगा की तर्ज पर प्रदेश में एक और योजना संचालित करने की मांग उठाई है। उन्होंने मनरेगा में मजदूरी दर भी बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया, कार्यकर्ताओं से उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह कनवाल, पूर्व प्रमुख अंबा दत्त पंत, बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट, विपिन सिंह, लाखन सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह मेहरा, राजू गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed