{"_id":"57e571bc4f1c1b3276a82386","slug":"movement-in-gic-kulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकरियों की अधिकारियों के साथ वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकरियों की अधिकारियों के साथ वार्ता विफल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी तकुल्टी में आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों ने आर पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। समझाने पहुंचे तहसीलदार आरएस नेगी, डीईओ हर्ष बहादुर चंद्र और बीईओ की भी आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर किसनानंद भट्ट और कमल राम बैठे। ज्येष्ट प्रमुख भोला दत्त छिम्वाल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन के नुमाइंदों ने तकुल्टी क्षेत्र की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदों को बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद नैनवाल, जगदीश चंद्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी, प्रधान गोपाल सिंह आदि पहुंचे।
विज्ञापन