फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mountainous planned development will stop

पहाड़ के सुनियोजित विकास से रुकेगा पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mountainous planned development will stop
गोष्ठी के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कुमाउंनी भाषा क्लब द्वारा पहाड़ से हो रहे पलायन पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए पहाड़ में और अधिक संसाधन विकसित करके रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल ने कहा कि पहाड़ के सुनियोजित विकास से पलायन पर रोक लग सकेगी। शिक्षा में सुधार, कृषि और पर्यावरण को बढ़ावा देने और यहां के संसाधनों का उचित ढंग से उपयोग करके पलायन की समस्या से निपटा जा सकता है। अध्यक्षता करते हुए रामकृष्ण कुटीर के स्वामी ध्रुवेशानंद ने भी पलायन रोकने में सभी लोगों का सहयोग लेने की बात कही। मनीषा बिष्ट द्वारा कविता पाठ किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को पलायन प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें संस्कार गीतों के संरक्षण के लिए काम कर रही विमला तिवारी, लोक कलाकार रमेश लाल, हाकी खिलाड़ी दीपक कार्की, प्रो.एनडी कांडपाल शामिल थे। संचालन हरी दत्त भट्ट और श्वेता बिष्ट ने किया। डॉ.सीपी फुलोरिया, प्रताप सिंह भंडारी, दीपक सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ.केएस बिष्ट, रूप सिंह, डॉ. राजेंद्र जोशी, राजेश राठौर, अंशुल कुमार, बीना जोशी, संध्या शर्मा, आंचल, कुलदीप भंडारी, गोविंद भंडारी, राखी वर्मा, सभासद विजय पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed