{"_id":"6105a2b18ebc3eb9ee583465","slug":"motorway-repair-work-started-near-air-almora-news-hld4330447193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी के पास मोटरमार्ग मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी के पास मोटरमार्ग मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आकाशवाणी के पास अल्मोड़ा-करबला मोटरमार्ग शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शनिवार को भी जिले के कुल चार ग्रामीण मोटरमार्ग बंद रहे।
पिछले दिनों हुई बारिश के चलते बीते बृहस्पतिवार को आकाशवाणी के समीप करबला-अल्मोड़ा बाजार मोटरमार्ग में लगभग 15 मीटर सड़क धंस गई थी। रात में अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर मोटरमार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार से आठ अगस्त तक के लिए मोटरमार्ग बंद कर दिया गया था। इस दौरान अब वाहनों को लोअर मालरोड होते हुए अल्मोड़ा बाजार प्रवेश करना पड़ रहा है। इधर लोनिवि प्रांतीय खंड की अवर अभियंता भावना पंत ने बताया कि शनिवार से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है, मोटरमार्ग में कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा होने पर मोटरमार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा। उधर अब भी कई हिस्सों में बारिश के बीच जिले के चार ग्रामीण मोटरमार्ग ठप पड़े हैं। आपदा कंट्रोलरूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को खेती-जटेश्वर, दन्या- आरासल्पड़, मासी-गैरखेत और दसोला-मेल्टा मोटरमार्ग बंद हैं। मोटरमार्ग में मलबा हटाने और अन्य मरम्मत के कार्य चल रहे हैं।